Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Aug, 2026 05:00 PM

Cryptocurrency: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन मंगलवार (25 अगस्त) को जोरदार तेजी देखने को मिली। बिटकॉइन की कीमत 2.9% बढ़कर 81,257 डॉलर पर पहुंच गई। यह 15 मई के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। क्रिप्टो बाजार में दोबारा लौट रहे सकारात्मक माहौल...
Cryptocurrency: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन मंगलवार (25 अगस्त) को जोरदार तेजी देखने को मिली। बिटकॉइन (BTC/USD) की कीमत 2.9% बढ़कर 81,257 डॉलर पर पहुंच गई। यह 15 मई के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। क्रिप्टो बाजार में दोबारा लौट रहे सकारात्मक माहौल के बीच बिटकॉइन में तेजी देखने को मिली।
23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में बिटकॉइन की कीमत में करीब 23% की बढ़ोतरी हुई, जो लगभग तीन वर्षों में इसकी सबसे मजबूत साप्ताहिक बढ़त है। हालांकि, यह अभी भी अक्टूबर 2025 में दर्ज करीब 1,26,000 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है।
डॉलर कमजोर हुआ तो बिटकॉइन को मिला सहारा
बिटकॉइन में तेजी के पीछे अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और मुद्रा अवमूल्यन की आशंकाओं को प्रमुख वजह माना जा रहा है। पिछले सप्ताह अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से लंबी अवधि के बॉन्ड यील्ड को कम करने के लिए बॉन्ड खरीद बढ़ाने की योजना की घोषणा के बाद डॉलर पर दबाव बढ़ा।
बाजार के कुछ आलोचकों का मानना है कि यह कदम संकेत देता है कि ट्रंप प्रशासन फिलहाल अमेरिका के बढ़ते बजट घाटे को कम करने के लिए कड़े कदम उठाने के पक्ष में नहीं है।
बिटकॉइन को शुरुआत से ही ऐसी डिजिटल संपत्ति (USDT/USD) के रूप में देखा गया है, जो केंद्रीय बैंकों द्वारा मुद्रा आपूर्ति बढ़ाने और उससे होने वाले मुद्रा अवमूल्यन व महंगाई के जोखिम से बचाव का विकल्प दे सकती है।
बिटकॉइन ETF में भी बढ़ा निवेश
बिटकॉइन की कीमत में तेजी का असर स्पॉट बिटकॉइन ETF (ETH/USD) में निवेश पर भी दिखाई दिया। पिछले सप्ताह अमेरिका में सूचीबद्ध 13 स्पॉट बिटकॉइन ETF में कुल 1.92 अरब डॉलर का निवेश आया। यह पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत के बाद इन फंडों में सबसे बड़ा साप्ताहिक निवेश है।
20 अगस्त को ही इन ETF में 606.3 मिलियन डॉलर का एकदिवसीय निवेश हुआ, जो करीब तीन महीनों का सबसे बड़ा दैनिक निवेश रहा।