सेंसेक्स 870 अंक गिरकर 49,159 पर बंद, निफ्टी में भी रही 229 अंकों की गिरावट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Apr, 2021 03:41 PM

bse fell 870 points to close at 49 159 nifty also lost 229 points

देश में बढ़ते कोरोना के नए मामलों से सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 1,085.60 (2.17%) अंकों की गिरावट के साथ 48,944.23 और निफ्टी 301.05 (2.02%) अंक टूट कर 14,566.30 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल

बिजनेस डेस्कः देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों से सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 870.51 अंक गिरकर 49,159.32 और निफ्टी 229.55 अंक टूटकर 14,637.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है, जिसमें बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 5% की गिरावट रही। इससे पहले 26 मार्च को सेंसेक्स 49 हजार से नीचे आया था। BSE सेंसेक्स 9 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 50,020 पर और निफ्टी 29 अंक नीचे 14,837.70 पर खुला।

PunjabKesari

बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट
निफ्टी भी 267 अंक नीचे 14,599.45 पर कारोबार कर रहा है। निवेशक सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग शेयरों में कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,215 अंक यानी 3.6% नीचे 32,642.85 आ गया है। इसी तरह ऑटो इंडेक्स 2% और मेटल इंडेक्स 1.2% नीचे गिर गया है।

जापान का निक्केई इंडेक्स 267 पॉइंट्स चढ़कर 30,121 पर कारोबार कर रहा है।

  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4 अकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,109 पर कारोबार कर रहा है।
  • ईस्टर के चलते ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार सोमवार को बंद रहेंगे।
  • टॉम्ब स्विपिंग डे के चलते चीन और हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार बंद हैं।

PunjabKesari

अमेरिकी बाजारों में S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी के चलते गुरुवार को S&P 500 इंडेक्स पहली बार 4 हजार के पार 4019 पॉइंट्स पर बंद हुआ था। टेक शेयरों में अमेजन, अल्फाबेट और माइक्रोसॉफ्ट शामिल रहे। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स 171 पॉइंट बढ़त के साथ 33,153 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 233 अंक बढ़कर 13,480 अंकों पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं। गुड फ्राइडे के चलते शुक्रवार को बाजार बंद था।

PunjabKesari

नए वित्त वर्ष की शुरुआत बढ़त के साथ हुई
शेयर बाजार में 1 अप्रैल को बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 520 अंक चढ़कर 50,029.83 पर और निफ्टी भी 176 अंक ऊपर 14,867.35 पर बंद हुआ। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 149.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 296.84 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!