Stock Market Update: सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी, 76,030 पर कर रहा कारोबार, Nifty भी 148 अंक मजबूत

Edited By Updated: 28 Jan, 2025 11:08 AM

bse gains more than 600 points trading at 76 030

शेयर बाजार में आज यानी 28 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 660 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 148 अंक की तेजी है, ये 22,977 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी 28 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 660 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 148 अंक की तेजी है, ये 22,977 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में आज बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और ऑटो शेयर्स में आज गिरावट है।

जापान के निक्‍केई में 0.65% की गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.65% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी आज बंद है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 27 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,015 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,642 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 27 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.65% की बढ़त के साथ 44,713 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.46% गिरकर 6,012 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 3.07% की गिरावट रही।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 27 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 824 अंक की गिरावट के साथ 75,366 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 263 अंक की गिरावट रही, ये 22,829 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!