1300 अंक उछला सेंसेक्स 78,300 के पार पहुंचा, निफ्टी में भी 357 अंक की तेजी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Apr, 2025 01:18 PM

bse jumped 1300 points crossed 78 300 nifty also rose by 357 points

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद रिकवरी हुई है। सेंसेक्स करीब 1313 अंक ऊपर 78,358 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 357 अंक की तेजी है। ये 23,794 के पार पहुंच गया है। सुबह सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट थी।...

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद रिकवरी हुई है। सेंसेक्स करीब 1313 अंक ऊपर 78,358 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 357 अंक की तेजी है। ये 23,794 के पार पहुंच गया है। सुबह सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की गिरावट थी। 

ग्लोबल मार्केट में मामूली गिरावट

  • 16 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 699 अंक (1.73%), नैस्डेक कंपोजिट 516 अंक (3.07%) और S&P 500 इंडेक्स 121 अंक (2.24%) गिरकर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 291अंक (0.86%) चढ़कर 34,212 पर है। कोरिया के कोस्पी में 15 अंक (0.63%) की तेजी है, ये 2,463 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.21% की तेजी है, ये 3,283 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.48% तेजी है, ये 21,369 पर कारोबार कर रहा है।
  • 16 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,936.42 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,512.77 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

कल शेयर बाजार में 309 अंक की तेजी रही थी

कल यानी बुधवार, 16 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट के बाद तेजी रही। सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77,044 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें 500 अंक की रिकवरी हुई। निफ्टी में भी 109 अंक की तेजी रही, ये 23,437 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें 164 अंक की रिकवरी आई।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!