सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में, इन्फोसिस-टीसीएस धड़ाम

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 10:34 AM

bse nifty in red info tcs crash

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में भारी दबाव देखने को मिला। खासतौर पर आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के चलते बाजार कमजोर रहा। इसके अलावा अमेरिका के जनवरी के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम कर दी है,...

बिजनेस डेस्कः घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में भारी दबाव देखने को मिला। खासतौर पर आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के चलते बाजार कमजोर रहा। इसके अलावा अमेरिका के जनवरी के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम कर दी है, जिससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरकर 83,817 के करीब पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी 100 अंक से अधिक फिसलकर 25,850 के नीचे चला गया। सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 310.75 अंक यानी 0.37% की गिरावट के साथ 83,922.89 पर और निफ्टी 85.50 अंक यानी 0.33% कमजोर होकर 25,868.35 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल और टाइटन कंपनी के शेयरों में 2 से 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी.के. विजयकुमार के मुताबिक अमेरिका के ताजा रोजगार आंकड़ों में बेरोजगारी दर कम होने से फेड की दर कटौती को लेकर उम्मीदें कमजोर हुई हैं।

विदेशी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मामूली गिरावट रही। डाउ जोंस 66 अंक फिसला, जबकि नैसडैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 भी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 पहली बार 58,000 के पार पहुंचा, वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 2.1% की तेजी के साथ रिकॉर्ड 5,466.9 पर बंद हुआ। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी रही और रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!