ट्रम्प के ऐलान से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 2500 अंक उछला सेंसेक्स, टैरिफ कट से भारत को 5 बड़े फायदे

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 12:13 PM

trump s announcement triggers a massive rally in the stock market

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने के बाद मंगलवार, 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने के ऐलान से निवेशकों...

बिजनेस डेस्कः भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बनने के बाद मंगलवार, 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने के ऐलान से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ और बाजार ने करीब 3 फीसदी की छलांग लगाई।

कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 2,500 अंक या 3 फीसदी की तेजी के साथ 84,200 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी-50 भी 750 अंक या 3 फीसदी चढ़कर 25,850 के आसपास ट्रेड करता नजर आया।

सेक्टोरल परफॉर्मेंस में रियल्टी-ऑटो-आईटी चमके

बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में देखने को मिली।

  • निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5 फीसदी चढ़ा
  • आईटी और ऑटो इंडेक्स में लगभग 4 फीसदी की तेजी रही
  • मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंकिंग इंडेक्स करीब 3 फीसदी मजबूत हुए
  • निफ्टी-50 के 46 शेयरों में तेजी, जबकि सिर्फ 4 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

पिछले सत्रों का हाल

गौरतलब है कि 1 फरवरी को बजट में STT टैक्स बढ़ाने के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंक गिरकर बंद हुआ था। इसके बाद 2 फरवरी को बाजार ने रिकवरी दिखाई और सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ था। आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा ने बाजार की रफ्तार और तेज कर दी।

ट्रम्प बोले – भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 फरवरी को कहा कि अमेरिका भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमत हो गया है। इस समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया जाएगा। इसके बदले भारत रूस से तेल खरीद कम करेगा और अमेरिका से एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स की खरीद बढ़ाएगा।

टैरिफ कट से भारत को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

अमेरिका में सस्ते होंगे भारतीय उत्पाद – कम टैक्स से ‘मेड इन इंडिया’ सामान की मांग बढ़ेगी।
टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर को बूस्ट – भारत के कुल कपड़ा निर्यात का करीब 28 फीसदी अमेरिका जाता है।
इंजीनियरिंग और ऑटो पार्ट्स को नए ऑर्डर – टैक्स घटने से मुनाफा और ऑर्डर दोनों बढ़ेंगे।
सीफूड और ज्वैलरी कारोबार को राहत – लागत घटने से निर्यातकों को फायदा होगा।
शेयर बाजार और रुपया मजबूत – बेहतर सेंटीमेंट से बाजार में तेजी और रुपए को सपोर्ट मिलेगा।

सोमवार को बाजार का हाल

2 फरवरी को बजट के एक दिन बाद बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 और निफ्टी 262 अंक बढ़कर 25,088 पर बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी और 6 में गिरावट दर्ज की गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!