BSNL ने रचा इतिहास, लगातार दो तिमाहियों में दर्ज किया मुनाफा

Edited By Updated: 27 May, 2025 04:19 PM

bsnl creates history records profit for two consecutive quarters

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की शुरुआत शानदार की है। कंपनी ने पहली बार लगातार दो तिमाहियों में मुनाफा दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह संकेत है कि BSNL अब टर्नअराउंड की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

बिजनेस डेस्कः सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की शुरुआत शानदार की है। कंपनी ने पहली बार लगातार दो तिमाहियों में मुनाफा दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह संकेत है कि BSNL अब टर्नअराउंड की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

Q4 FY25 में ₹280 करोड़ का मुनाफा

FY25 की चौथी तिमाही (Q4) में BSNL ने ₹280 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि तीसरी तिमाही (Q3) में ₹262 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यह तब और अहम हो जाता है जब तुलना FY24 के Q4 से की जाए, जिसमें कंपनी को ₹849 करोड़ का घाटा हुआ था।

घाटा घटा, ऑपरेशन मजबूत

  • FY24 में कुल घाटा: ₹5,370 करोड़
  • FY25 में कुल घाटा घटकर: ₹2,247 करोड़ (यानी 58% की कमी)
  • EBITDA (FY25): 5,396 करोड़ (EBITDA मार्जिन 23.01%)
  • FY24 में EBITDA: 2,164 करोड़ (EBITDA मार्जिन 10.15%)

अब BSNL के 27 सर्किल EBITDA पॉजिटिव हो गए हैं, जबकि FY24 में केवल 17 थे। वहीं, 10 सर्किलों में PAT पॉजिटिव रहा, जो पिछले साल मात्र 3 थे।
 
खर्चों पर नियंत्रण, निवेश में तेजी

  • FY25 में कुल खर्च: ₹25,841 करोड़ (FY24 में ₹26,673 करोड़)
  • फाइनेंस कॉस्ट में 14% की कटौती: ₹1,527 करोड़
  • डिप्रिसिएशन व स्पेक्ट्रम खर्च: बढ़कर ₹6,283 करोड़

CAPEX में रिकॉर्ड निवेश

  • FY25 में कुल ₹26,022 करोड़ की एसेट जोड़ी गई
  • ₹15,324 करोड़: उपकरण और टावर
  • ₹10,698 करोड़: स्पेक्ट्रम (मुख्यतः 4G के लिए)
     

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!