केनरा बैंक का चौथी तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत घटकर 4,506 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 11 May, 2026 04:35 PM

canara bank s q4 profit drops 10 to 4 506 crore

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने सोमवार का मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 4,506 करोड़ रुपए रहा है। बेंगलुरु मुख्यालय वाले इस बैंक ने एक साल पहले की समान तिमाही में 5,002.66 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ...

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने सोमवार का मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 4,506 करोड़ रुपए रहा है। बेंगलुरु मुख्यालय वाले इस बैंक ने एक साल पहले की समान तिमाही में 5,002.66 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च, 2026 में उसकी कुल आय भी 1.85 प्रतिशत घटकर 36,662 करोड़ रुपए रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 37,353 करोड़ रुपए थी। 

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) लगभग चार प्रतिशत बढ़कर 9,808 करोड़ रुपए रही, जो पहले 9,442 करोड़ रुपए थी। संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (जीएनपीए) या फंसे हुए कर्ज में सुधार हुआ है। मार्च, 2026 के अंत में यह कुल अग्रिम का 1.84 प्रतिशत रहा, जबकि मार्च, 2025 के अंत में यह 2.94 प्रतिशत था। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 4.20 रुपए के लाभांश की सिफारिश की है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत बढ़कर 19,187 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कुल आय 1,42,208 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,53,204 करोड़ रुपए हो गई।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!