Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Sep, 2023 05:35 PM

देश में आने वाले दिनों में आपको सीएनजी और पीएनजी पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। दरअसल,सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस या घरेलू नेचुरल गैस की कीमत में 1 अक्तूबर 2023 से कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकार ने अक्तूबर महीने के लिए घरेलू...
नई दिल्लीः देश में आने वाले दिनों में आपको सीएनजी और पीएनजी पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। दरअसल,सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस या घरेलू नेचुरल गैस की कीमत में 1 अक्तूबर 2023 से कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकार ने अक्तूबर महीने के लिए घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतें (domestic natural gas price) $8.60/mmBtu (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) से बढ़ाकर $9.20/mmBtu कर दी है। यह कीमत 31 अक्तूबर 2023 तक के लिए वैलिड होगा। एक खबर के मुताबिक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को इस बारे में शनिवार को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी
खबर के मुताबिक,घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में कीमतें $7.85/mmBtu से बढ़कर $8.60/mmBtu कर दी गई थी। अब, अक्तूबर के लिए कीमतें $8.60/mmBtu से बढ़ाकर $9.20/mmBtu कर दी गई हैं।
नए फॉर्मूले का हुआ है इस्तेमाल
गैस की कीमत को नए फॉर्मूले के मुताबिक एडजस्ट किया गया है। इसमें घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत को कच्चे तेल के भारतीय बास्केट की मौजूदा कीमत से जोड़ा गया है। इससे पहले की बात करें तो यह चार प्रमुख वैश्विक गैस व्यापार केंद्रों की कीमतों पर आधारित था। अक्तूबर 2022 में सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर नया मूल्य निर्धारण तंत्र पेश किया गया था। इस नए फॉर्मूले के तहत घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत में हर महीने बदलाव किया जाता है।