देश में कोयला उत्पादन जनवरी में छह प्रतिशत बढ़ा

Edited By Updated: 15 Feb, 2022 10:10 AM

coal production in the country increased by 6 in january

देश में कोयला उत्पादन जनवरी 2022 के दौरान 6.13 प्रतिशत बढ़कर 7.95 करोड़ टन पर पहुंच गया। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। देश में जनवरी 2020 के दौरान कोयला उत्पादन 7.5 करोड़ टन था। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "जनवरी 2022 के दौरान जनवरी 2020 की...

नई दिल्लीः देश में कोयला उत्पादन जनवरी 2022 के दौरान 6.13 प्रतिशत बढ़कर 7.95 करोड़ टन पर पहुंच गया। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। देश में जनवरी 2020 के दौरान कोयला उत्पादन 7.5 करोड़ टन था। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "जनवरी 2022 के दौरान जनवरी 2020 की तुलना में देश का कोयला उत्पादन 6.13 प्रतिशत बढ़कर 7.96 करोड़ टन पर पहुंच गया।" 

मंत्रालय के अनुसार, "कोविड-19 महामारी के कारण वित्त वर्ष 2020-21 को असामान्य माना गया है। इसलिए वित्त वर्ष 2022 के कोयले उत्पादन की तुलना वित्त वर्ष 2019-20 से की गई है।" कोयला मंत्रालय के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने इस वर्ष जनवरी के दौरान 6.45 करोड़ टन कोयले का उत्‍पादन कर 2.35 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!