Tiger Shroff Firing Case : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से फोन पर की बात, आरोपियों को जल्द पकड़ने का दिया भरोसा

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 11:27 PM

cm devendra fadnavis spoke to tiger shroff over the phone

मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और अभिनेता से बात की।

मुंबईः मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और अभिनेता से बात की।

फडणवीस ने पुलिस आयुक्त देवेन भारती से घटना की जानकारी मांगी और उनसे कहा कि वे हमलावरों को जल्द पकड़ें, जांच में तेजी लाएं और इसके लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने श्रॉफ से फोन पर बात की और उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा और श्रॉफ से कहा कि वे चिंता न करें। गृह विभाग संभाल रहे फडणवीस ने अभिनेता से कहा, "हम सब आपके साथ हैं। हम जल्द ही आरोपियों को ढूंढ निकालेंगे। आप चिंता न करें।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!