Bank Holiday Next Week: 13 से 19 जुलाई के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब होगी छुट्टी

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 05:17 PM

banks to remain closed for 4 days between july 13 and 19

अगर अगले सप्ताह आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर देख लें। 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के कई राज्यों और शहरों में अलग-अलग त्योहारों और स्थानीय आयोजनों की वजह से बैंक 4 दिन तक बंद रहेंगे।

बिजनेस डेस्कः अगर अगले सप्ताह आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर देख लें। 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के कई राज्यों और शहरों में अलग-अलग त्योहारों और स्थानीय आयोजनों की वजह से बैंक 4 दिन तक बंद रहेंगे।

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान भी ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, NEFT और RTGS जैसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।

13 से 15 जुलाई को अधिकांश राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

13 जुलाई (सोमवार), 14 जुलाई (मंगलवार) और 15 जुलाई (बुधवार) को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक सामान्य समय के अनुसार खुलेंगे। यदि आपको चेक जमा करना, नकद निकासी, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या अन्य शाखा-आधारित काम करना है, तो इन दिनों में निपटाना सुविधाजनक रहेगा।

16 जुलाई (गुरुवार) को स्थानीय त्योहारों के कारण कुछ शहरों में बैंक अवकाश रहेगा।

  • देहरादून – हरेला पर्व
  • इंफाल – स्थानीय अवकाश
  • भुवनेश्वर – रथ यात्रा (कांग/रथजात्रा) 
     
  • 17 जुलाई (शुक्रवार) को मेघालय की राजधानी शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 18 जुलाई (शनिवार) को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में द्रुकपा त्शे-जी पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 जुलाई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!