क्रिप्टो मार्केट में उथल-पुथल, एक हफ्ते में 467 अरब डॉलर स्वाहा

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 04:31 PM

crypto market in turmoil  467 billion wiped out in a week

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बीते कुछ दिनों में आई भारी गिरावट के बाद अब हल्की रिकवरी के संकेत दिखने लगे हैं, हालांकि बाजार में अस्थिरता अभी भी बनी हुई है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी के बाद कुल क्रिप्टो मार्केट कैप में करीब 467.6 अरब...

बिजनेस डेस्कः क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बीते कुछ दिनों में आई भारी गिरावट के बाद अब हल्की रिकवरी के संकेत दिखने लगे हैं, हालांकि बाजार में अस्थिरता अभी भी बनी हुई है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी के बाद कुल क्रिप्टो मार्केट कैप में करीब 467.6 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट में बिटकॉइन सबसे ज्यादा दबाव में रहा, जो हाल ही में 15 महीनों के निचले स्तर 72,877 डॉलर तक फिसल गया था, यह स्तर आखिरी बार नवंबर 2024 में देखा गया था। फिलहाल इसमें मामूली सुधार देखने को मिला है और यह करीब 76,681 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।

इस साल अब तक बिटकॉइन लगभग 13% टूट चुका है और अक्टूबर 2025 के अपने ऑल-टाइम हाई 1,26,000 डॉलर से करीब 39% नीचे बना हुआ है। बाजार की यह कमजोरी केवल क्रिप्टो तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक दबाव, भू-राजनीतिक तनाव और लिक्विडिटी की कमी जैसे बड़े कारक भी निवेशकों के रुख को प्रभावित कर रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सख्त मौद्रिक नीतियों के कारण निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बना रहे हैं, जिससे क्रिप्टो बाजार में बिकवाली तेज हुई है।

जानकारों के मुताबिक, हाल की गिरावट पोजीशन रीसेट, लीवरेज्ड लिक्विडेशन और कमजोर निवेशक भावनाओं का संयुक्त असर है। कम लिक्विडिटी के माहौल में छोटे बदलाव भी बड़े उतार-चढ़ाव में बदल रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतें अभी भी महत्वपूर्ण दीर्घकालिक सपोर्ट लेवल से ऊपर हैं। अगर ये स्तर बरकरार रहते हैं तो बाजार कुछ समय कंसोलिडेशन के बाद रिकवरी की ओर बढ़ सकता है लेकिन मैक्रो संकेत साफ होने तक उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!