पत्नी के नाम ₹1 लाख जमा करें, पाएं ₹16,000 का ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

Edited By Updated: 29 Jan, 2025 04:15 PM

deposit rs 1 lakh in wifes name and get guaranteed interest of rs 16 000

केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं में से एक प्रमुख योजना है- महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC)। इस योजना के तहत महिलाओं को 7.5% का ब्याज मिल रहा है, जो किसी भी अन्य छोटी बचत...

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं में से एक प्रमुख योजना है- महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC)। इस योजना के तहत महिलाओं को 7.5% का ब्याज मिल रहा है, जो किसी भी अन्य छोटी बचत योजना की तुलना में काफी ज्यादा है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट एक सुरक्षित, सरकारी गारंटी वाली योजना है, जिसमें महिलाएं अपनी बचत को सुरक्षित और फिक्स ब्याज दर पर जमा कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए खास स्कीम

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (MSSC) विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाई गई योजना है, और इसमें केवल महिलाओं का ही खाता खोला जा सकता है। इस योजना के तहत महिलाओं को 7.5% का शानदार ब्याज मिलता है। इस स्कीम को 1000 रुपये से भी शुरू किया जा सकता है, और इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।

1 लाख रुपये पर मिलेगा ₹16,000 ब्याज

इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि यदि कोई महिला इस स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करती है, तो 2 साल बाद उन्हें ₹1,16,022 मिलेंगे। इसमें ₹16,022 का ब्याज शामिल है, जो पूरी तरह से गारंटीड है। इस योजना में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं है, क्योंकि यह सरकारी गारंटी के तहत सुरक्षित है।

2 साल में मैच्योरिटी

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट की मैच्योरिटी 2 साल में होती है, और इस दौरान मिलने वाला ब्याज दर 7.5% है। यह स्कीम विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो सुरक्षित निवेश करना चाहती हैं और उन्हें अच्छा ब्याज दर चाहिए।

कैसे खुलवाएं खाता?

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट का खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। इसके लिए न्यूनतम 1000 रुपये की जमा राशि रखनी होती है। इसके अलावा, अगर आप एक पुरुष हैं, तो आप अपनी पत्नी के नाम से इस योजना में खाता खोल सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं।

सरकारी गारंटी और सुरक्षा

इस स्कीम को केंद्र सरकार द्वारा पूरी तरह से गारंटीड किया गया है। यानी कि इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी रिस्क नहीं है। यह एक पूरी तरह से सुरक्षित और बिना किसी चिंता के लाभकारी योजना है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!