हफ्ते के आखिरी Elon Musk को लगा बड़ा झटका, डूब गए ₹9,66,06,40,00,000

Edited By Updated: 25 Oct, 2025 10:48 AM

elon musk suffered major setback end of the week

शुक्रवार का दिन दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क के लिए भारी साबित हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर 3.4% टूट गए, जिससे उनकी नेटवर्थ में 11 अरब डॉलर (करीब ₹9,66,06 करोड़) की कमी आई।

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार का दिन दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क के लिए भारी साबित हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर 3.4% टूट गए, जिससे उनकी नेटवर्थ में 11 अरब डॉलर (करीब ₹9,66,06 करोड़) की कमी आई। 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति अब 451 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, साल 2025 में अब तक उनकी नेटवर्थ में 18 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है। दूसरी ओर, दुनिया के टॉप-10 अमीरों में से 8 की संपत्ति शुक्रवार को बढ़ी।

PunjabKesari

लैरी एलिसन, ओरेकल के संस्थापक, इस साल अब तक 151 अरब डॉलर की कमाई के साथ सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले अरबपति बने हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ 2.82 अरब डॉलर बढ़कर 343 अरब डॉलर पहुंच गई।

  • मार्क जुकरबर्ग तीसरे ($260 अरब)
  • जेफ बेजोस चौथे ($247 अरब)
  • लैरी पेज पांचवें ($227 अरब)
  • सर्गेई ब्रिन छठे ($212 अरब)
  • बर्नार्ड आरनॉल्ट सातवें ($195 अरब)
  • स्टीव बालमर आठवें ($180 अरब)
  • जेंसन हुआंग नौवें ($162 अरब)
  • माइकल डेल दसवें ($159 अरब) स्थान पर हैं।

PunjabKesari

भारतीय अरबपतियों की स्थिति

भारत और एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी 103 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 18वें नंबर पर बने हुए हैं। शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 11.1 करोड़ डॉलर की बढ़त दर्ज की गई। इस साल उनकी दौलत में कुल 12.2 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। वहीं गौतम अडानी 92.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 20वें स्थान पर हैं। शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 64.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई, हालांकि सालभर में उनकी कुल कमाई 13.6 अरब डॉलर बढ़ी है।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!