यूरोपीय संघ ने निर्यात के लिए 102 और भारतीय समुद्री उत्पाद इकाइयों को मंज़ूरी दी

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 03:53 PM

eu approves 102 more indian marine products units for export

यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत से 102 अतिरिक्त समुद्री उत्पाद इकाइयों को निर्यात के लिए मंज़ूरी दे दी है। इससे ये उत्पाद इकाइयां यूरोपीय संघ को आपूर्ति करने के योग्य हो गई हैं। यूरोपीय संघ देश का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री खाद्य निर्यात गंतव्य है। एक...

नई दिल्लीः यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत से 102 अतिरिक्त समुद्री उत्पाद इकाइयों को निर्यात के लिए मंज़ूरी दे दी है। इससे ये उत्पाद इकाइयां यूरोपीय संघ को आपूर्ति करने के योग्य हो गई हैं। यूरोपीय संघ देश का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री खाद्य निर्यात गंतव्य है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही, कुल 604 भारतीय इकाइयां यूरोपीय संघ द्वारा सूचीबद्ध हो गई हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस कदम से यूरोपीय संघ को भारत के समुद्री खाद्य निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इससे हमारे समुद्री खाद्य निर्यात में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।'' 

वित्त वर्ष 2023-24 में, यूरोपीय संघ को भारत का समुद्री खाद्य निर्यात 1.1 अरब डॉलर का हुआ था। यह घटनाक्रम भारत के झींगा मछली निर्यात में विविधता लाने के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क से बुरी तरह प्रभावित है। अधिकारी ने कहा कि इन इकाइयों को यूरोपीय संघ द्वारा सूचीबद्ध करना भारत की लंबे समय से लंबित मांग थी। अमेरिका, यूरोपीय संघ, चीन, जापान, वियतनाम और थाइलैंड, भारत के प्रमुख समुद्री खाद्य निर्यात गंतव्य हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह सूचीकरण हमारे निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि हमारी इकाइयां उच्च मानकों को बनाए रख रही हैं।'' वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का झींगा मछली निर्यात 4.88 अरब डॉलर का था, जो कुल समुद्री खाद्य निर्यात का 66 प्रतिशत था।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!