पहले बनाया करोड़पति, फिर किया बर्बाद, अब फिर दौड़ने लगा यह शेयर, लग रहे अपर सर्किट

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 11:20 AM

first made him a millionaire then ruined him then this stock started running

एक वक्त पर निवेशकों को करोड़पति बनाने वाला Spright Agro Limited का शेयर अब फिर से चर्चा में है। एक लंबी गिरावट के बाद इस शेयर में बीते दो दिनों से 5-5% के अपर सर्किट लग रहे हैं। गुरुवार को यह शेयर 3.25 रुपए पर बंद हुआ। शुक्रवार को भी इस शेयर में अपर...

बिजनेस डेस्कः एक वक्त पर निवेशकों को करोड़पति बनाने वाला Spright Agro Limited का शेयर अब फिर से चर्चा में है। एक लंबी गिरावट के बाद इस शेयर में बीते दो दिनों से 5-5% के अपर सर्किट लग रहे हैं। गुरुवार को यह शेयर 3.25 रुपए पर बंद हुआ। शुक्रवार को भी इस शेयर में अपर सर्किट लगा है।

कंपनी ने हाल ही में एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसने ₹102 करोड़ का एग्री कमोडिटी ऑर्डर पूरा कर लिया है। इससे पहले भी कंपनी कुल ₹299 करोड़ मूल्य के ऑर्डर पूरे कर चुकी है। इन खबरों के चलते निवेशकों का कुछ भरोसा फिर लौटता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: बड़ी राहत: PNB के बाद अब SBI, केनरा बैंक, इंडियन बैंक ने मिनिमम बैलेंस पर दी Good News

कभी दिलाया था 13,500% से ज्यादा रिटर्न

Spright Agro के शेयर ने एक साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया था। 18 अगस्त 2023 को यह शेयर महज ₹0.33 पर था। ठीक एक साल बाद 9 अगस्त 2024 को यह ₹44.66 तक पहुंच गया। इस दौरान इसने निवेशकों को 13,435% से ज्यादा रिटर्न दिया यानी उस दौरान अगर किसी ने ₹1 लाख लगाए होते तो वह रकम ₹1.35 करोड़ हो गई होती।

फिर आई भारी गिरावट, निवेशकों को लगा झटका

अगस्त 2024 के बाद शेयर में जबरदस्त गिरावट शुरू हो गई। 1 जुलाई 2025 को यह गिरकर ₹2.93 पर पहुंच गया था यानी ऑल टाइम हाई से अब तक यह शेयर 90% से ज्यादा गिर चुका है। अगर किसी ने उस समय ₹1 लाख निवेश किए होते, तो उनकी वैल्यू अब सिर्फ ₹10,000 के करीब रह गई होती।

यह भी पढ़ें: PPF में निवेश से बन सकता है करोड़ों का फंड, बस करना होगा ये काम

निवेश से पहले रखें सावधानी

इस तरह के शेयरों में तेज़ रिटर्न के साथ जोखिम भी बहुत अधिक होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी सस्ते या तेज़ी वाले शेयर में निवेश से पहले फंडामेंटल और वित्तीय स्थिति की जांच जरूर करनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!