सिंगापुर के लिए बेंगलुरू और कोलकाता से उड़ान की शुरुआत करेगी गोएयर

Edited By Updated: 09 Oct, 2019 06:50 PM

goair to start flights from bangalore and kolkata for singapore

किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर बेंगलुरु और कोलकाता से सिंगापुर के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन कंपनी ने बुधवार को बताया कि वह 18 अक्टूबर से बेंगलुरु से और 19 अक्टूबर से कोलकाता से सिंगापुर के लिए नॉन स्टॉप उड़ान शुरू करेगी।

नई दिल्ली: किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर बेंगलुरु और कोलकाता से सिंगापुर के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन कंपनी ने बुधवार को बताया कि वह 18 अक्टूबर से बेंगलुरु से और 19 अक्टूबर से कोलकाता से सिंगापुर के लिए नॉन स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। बेंगलुरु से सिंगापुर की उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। कोलकाता से सिंगापुर के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें रवाना होंगी। इसके अलावा वह 15 अक्टूबर से गुवाहाटी से आइजोल के लिए दैनिक नॉन स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। कंपनी ने बताया कि यह घरेलू नेटवर्क पर उसका 25वां गंतव्य होगा। गोएयर के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कहा कि सिंगापुर के लिए उड़ान कंपनी के इतिहास में नया मोड़ साबित होगा। इससे भारत और सिंगापुर के बीच पर्यटन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

जानिए क्या होगा टाइमटेबल
- 18 अक्टूबर, 2019 को बेंगलुरु से सिंगापुर के लिए गोएयर की पहली फ्लाइट G8 27, केम्पेगोडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम के 19:45 बजे उड़ान भरेगी और 19 अक्टूबर 2019 को सुबह 03:20 बजे सिंगापुर पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट G8 28, सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट से 19 अक्टूबर 2019 को सुबह 04:50 बजे रवाना होगी और सुबह 07:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

- 19 अक्टूबर, 2019 को कोलकाता से सिंगापुर के लिए गोएयर की पहली फ्लाइट G8 35, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम के 20:25 बजे उड़ान भरेगी और 20 अक्टूबर 2019 को सुबह 03:35 बजे सिंगापुर पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट G8 36, सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट से 20 अक्टूबर, 2019 को सुबह 04:40 बजे रवाना होगी और सुबह 06:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

- अइज़ोल तक आवागमन के लिए नई दैनिक उड़ान सेवाओं का संचालन लेंगपुई एयरपोर्ट से किया जाएगा, जो अइज़ोल से 32 किमी की दूरी पर स्थित है। गोएयर की फ़्लाइट G8 248 गुवाहाटी से सुबह 06:50 बजे रवाना होगी और सुबह 07:50 बजे अइज़ोल पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट G8 249 अइज़ोल से सुबह 08:40 बजे रवाना होगी और सुबह 09:50 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

वर्तमान में गोएयर द्वारा 325 से अधिक दैनिक उड़ान सेवाओं का संचालन किया जाता है और इसने अगस्त 2019 में 13.91 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया। गोएयर देशभर में 25 गंतव्य स्थलों के लिए उड़ान सेवाओं का संचालन करता है, जिसमें अहमदाबाद, अइज़ोल, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, कन्नूर, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची और श्रीनगर शामिल हैं। गोएयर 8 अंतरराष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए भी उड़ान सेवाओं का संचालन करता है, जिसमें फुकेट, माले (सामयिक), मस्कट, अबू-धाबी, दुबई, बैंकॉक, कुवैत और अब सिंगापुर शामिल हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!