Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Jan, 2023 12:08 PM

इकोनॉमिक सर्वे से ठीक पहले सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाएगा उससे पहले दोनों ही धातुओं की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का भाव 57,000 रुपए के लेवल पर...
बिजनेस डेस्कः इकोनॉमिक सर्वे से ठीक पहले सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाएगा उससे पहले दोनों ही धातुओं की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का भाव 57,000 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा चांदी का भाव 68500 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है।
कितना सस्ता हुआ सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का भाव 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 57018 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपए की गिरावट के साथ 56,880 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,960 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी का क्या है भाव?
इसके अलावा MCX पर चांदी की कीमतों की बात करें तो आज सिल्वर 0.07 फीसदी फिसलकर 68543 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,975 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
ग्लोबल मार्केट में क्या है भाव?
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी गोल्ड 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 1,939.20 डॉलर प्रति औंस पर था। इसके अलावा चांदी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23.733 डॉलर प्रति औसपर थी।