1,420 रुपए महंगा हुआ Gold, जल्द बना सकता है नया रिकॉर्ड, चांदी में गिरावट जारी

Edited By Updated: 18 Jan, 2025 10:51 AM

gold became costlier by rs 1 420 may soon make a new record

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और जल्द ही नया रिकॉर्ड बना सकता है। लगातार तीन कारोबारी दिनों में गोल्ड की कीमतों में 1,420 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। उससे पहले लगातार 6 कारोबारी दिनों में 1600 रुपए से ज्यादा का इजाफा...

बिजनेस डेस्कः दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और जल्द ही नया रिकॉर्ड बना सकता है। लगातार तीन कारोबारी दिनों में गोल्ड की कीमतों में 1,420 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। उससे पहले लगातार 6 कारोबारी दिनों में 1600 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था। शुक्रवार को सोने की कीमत 700 रुपए उछलकर 82,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। पिछले 10 कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में 3,000 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इस दौरान सिर्फ एक दिन 80 रुपए की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वर्तमान में 99.9% शुद्धता वाला सोना रिकॉर्ड स्तर से सिर्फ 400 रुपए पीछे है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

जहां सोना बढ़त बना रहा है, वहीं चांदी की कीमतों में शुक्रवार को 500 रुपए की गिरावट आई। अब चांदी 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जो पिछले सत्र में 94,000 रुपए पर बंद हुई थी।

सोना जल्द बना सकता है नया रिकॉर्ड

दिल्ली में गोल्ड का रिकॉर्ड 82,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले साल अक्टूबर में बना था। मौजूदा तेजी को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्तर जल्द ही पार हो सकता है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए उछलकर 82,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गई। गुरुवार को सोने की कीमत 81,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।  

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और चांदी सस्ते

वैश्विक स्तर पर सोना और चांदी सस्ते हुए हैं। कॉमेक्स गोल्ड वायदा 2,729.80 डॉलर प्रति औंस पर गिरा, जबकि चांदी वायदा 31.26 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया। हालांकि, भारत में ज्वैलरी की बढ़ती मांग घरेलू बाजार में कीमतों को ऊपर ले जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!