Gold Silver Price on 15 january: नहीं मिली Gold खरीदने वालों को राहत, कीमतों में तेजी जारी

Edited By Updated: 15 Jan, 2025 10:11 AM

gold buyers did not get any relief prices continue to rise

बुधवार 15 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। MCX पर आज सोने का भाव 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 78,322 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 90,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

बिजनेस डेस्कः बुधवार 15 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। MCX पर आज सोने का भाव 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 78,322 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 90,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

इस साल सोने में अब तक 1,442 रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 1,442 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 2,345 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 78,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 86,055 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 88,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!