Gold rate Down: गोल्ड खरीदने वालों को राहत, रिकॉर्ड बनाने के बाद औंधे मुंह गिरा सोने का भाव

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Apr, 2025 10:10 AM

gold came down from record high the price of gold reached rs 95 800 on mcx

आज सोना खरीदने वालों को राहत मिली है। लगातार रिकॉर्ड बनाने के बाद बुधवार (23 अप्रैल) को सोने का भाव में नरमी आई है। सोने-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। MCX पर सोने का भाव 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 95,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है...

बिजनेस डेस्कः आज सोना खरीदने वालों को राहत मिली है। लगातार रिकॉर्ड बनाने के बाद बुधवार (23 अप्रैल) को सोने का भाव में नरमी आई है। सोने-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। MCX पर सोने का भाव 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 95,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है जबकि चांदी में 0.28 फीसदी की गिरावट आई है, ये 95,611 रुपए प्रति किग्रा पर है।

MCX पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 840 रुपए की गिरावट के साथ 96,500 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,340 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,435 रुपए की गिरावट के साथ 95,905 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,500 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 95,457 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 99,358 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम पड़े

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,367.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,419.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 36.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,383.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.45 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 32.79 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

दिल्ली में सोना एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,800 रुपए की तेजी के साथ एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गई। इस बीच, अक्षय तृतीया और शादी-विवाह के सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद के चलते कीमती धातु को समर्थन मिला। वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ रही है, जिसके कारण सोने में लगातार तेजी बनी हुई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,800 रुपए चढ़कर 1,01,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। सोना सोमवार को 99,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजार में मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,800 रुपए की तेजी के साथ 1,02,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोना 99,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!