हाई लेवल से औंधे मुंह गिरा सोना, 2,800 रुपए हुआ सस्ता, कहां तक जाएगी कीमत

Edited By Updated: 10 Jun, 2025 01:25 PM

gold fell down from the high level became cheaper by rs 2 800

मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 723 रुपए या 0.74% की कमजोरी के साथ ₹96,397 प्रति 10 ग्राम पर हुई। हाल ही में सोना ₹99,214 प्रति 10...

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 723 रुपए या 0.74% की कमजोरी के साथ ₹96,397 प्रति 10 ग्राम पर हुई। हाल ही में सोना ₹99,214 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था लेकिन अब तक इसमें करीब ₹2,800 की गिरावट आ चुकी है।

इसी तरह चांदी के जुलाई वायदा अनुबंध की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई। यह 563 रुपए या 0.53% की गिरावट के साथ ₹1,06,524 प्रति किलोग्राम पर खुला। हालांकि इससे पहले यह ₹1,07,171 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका था।

सोमवार को दोनों धातुएं हरे निशान में बंद हुई थीं

सोमवार को सोने का अगस्त वायदा अनुबंध 0.14% की तेजी के साथ ₹97,173 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक यह 460 अंकों की गिरावट के साथ ₹96,713 पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के शुरुआती घंटे में यह ₹96,276 तक नीचे और ₹96,770 तक ऊपर गया। वहीं, चांदी का जुलाई वायदा अनुबंध सोमवार को 1.54% की बढ़त के साथ ₹1,07,087 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

कहां तक जाएगी कीमत

जानकारों का कहना है कि सोने के लिए सपोर्ट लेवल 96,600-96,180 रुपए और रेजिस्टेंस लेवल 97,700-98,200 रुपए है। चांदी के लिए सपोर्ट लेवल 1,06,000-1,04,800 रुपए और रेजिस्टेंस लेवल 1,08,000-1,09,400 रुपए है। जैन का सुझाव है कि चांदी को 1,06,500-1,06,000 रुपए के आसपास खरीदें। इसके लिए स्टॉप लॉस 1,04,800 रुपए और टारगेट 1,07,700-1,08,500 रुपए रखें। स्टॉप लॉस एक ऐसा पॉइंट है जहां आप नुकसान को कम करने के लिए अपनी पोजीशन बेच देंगे।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!