Gold Price Today: गणेश चतुर्थी पर महंगा हुआ सोना, जानें 12 बड़े शहरों में क्या है 22 और 24 कैरेट सोने का भाव?

Edited By Updated: 07 Sep, 2024 11:07 AM

gold price today gold becomes expensive on ganesh chaturthi

गणेश चतुर्थी (7 सितंबर) के अवसर पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 73,470 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,320 रुपए प्रति 10...

बिजनेस डेस्कः गणेश चतुर्थी (7 सितंबर) के अवसर पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 73,470 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ है, जो अब 87,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं देश के 12 प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है....?

यह भी पढ़ेंः Tea Price Hike: चाय की चुस्की होगी महंगी! देश के बड़े ब्रांड्स बढ़ा रहे दाम

दिल्ली में सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,360 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,470 प्रति 10 ग्राम

मुंबई

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,210 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,320 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,260 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,370 प्रति 10 ग्राम

जयपुर और लखनऊ

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,360 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,470 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,210 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,320 प्रति 10 ग्राम

पटना

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,260 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,370 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर और हैदराबाद

  • 22 कैरेट सोना: ₹67,210 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹73,320 प्रति 10 ग्राम

यह भी पढ़ेंः Veg Non Veg Thali: अगस्त में वेज थाली की कीमत घटी, नॉन वेज थाली के दाम में भी आई तेज गिरावट

फेस्टिव सीजन में सोना लगाएगा बड़ी छलांग!

उम्मीद की जा रही है कि फेस्टिव सीजन में सोने की कीमतें 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती हैं और दिवाली तक यह नए शिखर पर पहुंच सकती हैं। सोने की कीमतों में इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 सितंबर को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं हैं। जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो निवेश के लिए सोना एक बेहतर विकल्प बन जाता है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर जारी भूराजनीतिक तनाव, संभावित दर कटौती, आर्थिक अनिश्चितताएं, डॉलर की कमजोरी और फिजिकल गोल्ड की बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में वृद्धि के प्रमुख कारण हो सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!