Edited By rajesh kumar,Updated: 27 Oct, 2020 08:18 PM

रुपये की विनिमय दर में सुधार और कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 137 रुपये टूटकर 51,108 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नई दिल्ली: रुपये की विनिमय दर में सुधार और कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 137 रुपये टूटकर 51,108 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,245 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 475 रुपये की तेजी के साथ 62,648 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,173 रुपये प्रति किलो रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘रुपये के मूल्य में सुधार तथा कमजोर हाजिर मांग के कारण भारत में सोने की कीमतों पर दबाव रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 137 रुपये की गिरावट आयी।’

घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 13 पैसे सुधरकर 73.71 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना मामूली तेजी के साथ 1,903.6 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी 24.48 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
और ये भी पढ़े

Gold Rate Down: 1,50,000 रुपए से फिसला सोने का भाव, चांदी में भी आई गिरावट, खरीदारी से पहले जानें...

24K/22/18K Rates: 24 कैरेट सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में 24k, 22k, 18k,...

MCX Comex Gold Rate down: गिर गए सोने-चांदी के भाव, आज इतना सस्ता हुआ Gold, चांदी में 12647 रुपए की...