10g Gold Price Today: लगातार चौथे दिन टूटा सोने का भाव, चांदी में उछाल जारी

Edited By Updated: 19 Dec, 2025 10:42 AM

gold prices fell for the fourth consecutive day while silver prices continued t

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार सोने में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। इसके इलट चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है, हालांकि ये अपने ऑलटाइम हाई से नीचे है। आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतें टूटी हैं। MCX पर सोना का वायदा भाव...

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार सोने में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। इसके इलट चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है, हालांकि ये अपने ऑलटाइम हाई से नीचे है। आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतें टूटी हैं। MCX पर सोना का वायदा भाव 0.34 फीसदी लुढ़ककर 1,34,065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 0.28 फीसदी की तेजी आई है, ये 2,04,139 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

सर्राफा बाजार में चांदी 1,800 रुपए उछली

चांदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 1,800 रुपए उछलकर 2,07,600 रुपए प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसका कारण कारोबारियों की निरंतर खरीदारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। चांदी बुधवार को 7,300 रुपए उछलकर पहली बार दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम को पार कर 2,05,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस वृद्धि के साथ, चांदी की कीमत इस साल एक जनवरी को दर्ज की गई 90,500 रुपए प्रति किलोग्राम से 1,17,100 रुपए किलो यानी 129.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है। 

सर्राफा संघ के अनुसार, स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,36,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 13.16 डॉलर यानी 0.31 प्रतिशत घटकर 4,325.02 डॉलर प्रति औंस रह गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!