Gold Rate Down: सोने का U-Turn, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, अभी इतना हुआ सस्ता गोल्ड

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 05:05 PM

gold prices take a u turn fall sharply gold prices have just become cheaper

पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी था। आज 14 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों ने यू-टर्न लिया है। आज दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना 1,652 रुपए सस्ता होकर 1,25,099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी...

बिजनेस डेस्कः पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी था। आज 14 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों ने यू-टर्न लिया है। आज दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना 1,652 रुपए सस्ता होकर 1,25,099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी में भी भारी गिरावट देखी गई। चांदी 2,932 रुपए टूटकर 1,59,538 रुपए प्रति किलो पर है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!