Gold Rate Down: सस्ते गोल्ड का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए Good News! रिकॉर्ड हाई के बाद गिर गए दाम

Edited By Updated: 11 Sep, 2025 10:13 AM

good news for customers waiting for cheap gold gold prices fell today

सोने की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए ये खबर काम की हो सकती है। गुरुवार (11 सितंबर) को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। हाई रिकॉर्ड बनाने के बाद आज सोना 0.20 फीसदी टूटा है, ये 1,08,766 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गया है।...

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए ये खबर काम की हो सकती है। गुरुवार (11 सितंबर) को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। हाई रिकॉर्ड बनाने के बाद आज सोना 0.20 फीसदी टूटा है, ये 1,08,766 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में भी 0.80 फीसदी की गिरावट आई है, चांदी 1,25,076 रुपए प्रति किग्रा के आसपास है।

बुधवार को राजधानी में सोने की कीमत 

राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत बुधवार 250 रुपए बढ़कर 1,13,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी, कमजोर डॉलर और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सोना मजबूत हुआ है। हालांकि चांदी 300 रुपए टूटकर रिकॉर्ड स्तर से से नीचे आ गई। इस साल अब तक, सोने की कीमत में 34,050 रुपए या 43.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर, 2024 को इसकी कीमत 78,950 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।  

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा,‘‘सोना अभी भी रिकॉर्ड उच्चतम स्तर के पास कारोबार कर रहा है। इसे अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी से समर्थन मिल रहा है, जो सात हफ्तों के निचले स्तर पर गिर चुका है और आने वाले महीनों में दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों से भी इसे समर्थन मिल रहा है।'' सर्राफा संघ ने कहा, ‘‘चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से से नीचे आ गईं, और बुधवार को 300 रुपए टूटकर 1,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। पिछले सत्र में, चांदी 1,28,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।'' 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!