Gold Market Booms: गोल्ड की ऊंची कीमतों के बावजूद रिकॉर्ड खरीदारी, एक दिन में 170 करोड़ की ज्वैलरी बिकी

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 05:40 PM

record purchases despite high gold prices 170 crore worth of jewelry sold in a

सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं लेकिन ग्राहकों की खरीदारी पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा। इसका ताजा उदाहरण एक ज्वैलरी रिटेलर ने पेश किया है, जहां गुड़ी पड़वा के मौके पर सिर्फ एक दिन में 170.7 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की गई।

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं लेकिन ग्राहकों की खरीदारी पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा। इसका ताजा उदाहरण एक ज्वैलरी रिटेलर ने पेश किया है, जहां गुड़ी पड़वा के मौके पर सिर्फ एक दिन में 170.7 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की गई।

महंगे सोने के बीच भी जबरदस्त डिमांड

कंपनी ने बताया कि त्योहार के दौरान हुई यह बिक्री पिछले साल के मुकाबले करीब 38% ज्यादा है। यह साफ संकेत है कि ऊंची कीमतों के बावजूद ज्वैलरी की मांग मजबूत बनी हुई है।

10,000 करोड़ का आंकड़ा पार

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल कर लिया है। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच यह उपलब्धि ज्वैलरी सेक्टर के लिए खास मानी जा रही है।

गोल्ड ही नहीं, डायमंड-चांदी भी चमके

सेगमेंट के हिसाब से सोने की बिक्री में करीब 35% की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि डायमंड और चांदी की कैटेगरी में क्रमशः 61% और 118% की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली।

कंपनी का भरोसा कायम

कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, यह उपलब्धि ग्राहकों के भरोसे और मजबूत ब्रांड वैल्यू को दर्शाती है। गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार कंपनी के लिए हमेशा से अहम रहे हैं और इस बार भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।

शादी सीजन से और बढ़ेगी रफ्तार

कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले शादी-ब्याह के सीजन और नए बाजारों में विस्तार से बिक्री में और तेजी आएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!