हिंदुस्तान कॉपर का तीसरी तिमाही में लाभ दोगुना होकर 156.3 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 06:45 PM

hindustan copper s profit doubles 156 3 crore in third quarter

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत लाभ दोगुने से ज्यादा होकर 156.30 करोड़ रुपए हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 62.87 करोड़ रुपए था। अक्टूबर-दिसंबर, 2025 के दौरान कंपनी का एकीकृत राजस्व बढ़कर 687.34...

नई दिल्लीः सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत लाभ दोगुने से ज्यादा होकर 156.30 करोड़ रुपए हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 62.87 करोड़ रुपए था। अक्टूबर-दिसंबर, 2025 के दौरान कंपनी का एकीकृत राजस्व बढ़कर 687.34 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 327.77 करोड़ रुपए था। सरकारी कंपनी 2030-31 तक अपनी अयस्क उत्पादन क्षमता को मौजूदा 40 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 1.22 करोड़ टन प्रति वर्ष करने की योजना बना रही है। 

हिंदुस्तान कॉपर तांबे के अयस्क के खनन कार्य में लगी हुई है। देश में तांबे के अयस्क के लिए सभी परिचालन खनन पट्टे उसके पास ही हैं। कंपनी ने वर्ष 2024-25 में परिचालन से अब तक का सबसे ज़्यादा राजस्व 2,070.97 करोड़ रुपए अर्जित किया, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 1,717 करोड़ रुपए से 21 प्रतिशत अधिक है। इसका शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 में 42 प्रतिशत बढ़कर 468.53 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 295.41 करोड़ रुपए था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!