Edited By ,Updated: 01 Jan, 2016 12:14 PM

सरकार ने सोने पर आयात शुल्क मूल्य घटाकर 345 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया है। हालांकि चांदी पर इसे बढ़ाकर 452 डॉलर प्रति किलो कर दिया गया है।
नई दिल्ली: सरकार ने सोने पर आयात शुल्क मूल्य घटाकर 345 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया है। हालांकि चांदी पर इसे बढ़ाकर 452 डॉलर प्रति किलो कर दिया गया है। वैश्विक स्तर पर कीमतों की प्रवृत्ति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस महीने के पहले पखवाड़े के दौरान आयातित सोने पर शुल्क मूल्य 347 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी पर 448 डॉलर प्रति किलो तय किया गया था।
आयात शुल्क मूल्य आधा मूल्य है जिसके आधार पर सीमा शुल्क का निर्धारण होता है ताकि लोग सोने का कम बिल नहीं दिखाए। इसे सामान्य रूप से हर पखवाड़े संशोधित किया जाता है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड इन मूल्यवान धातुओं पर शुल्क मूल्य को अधिसूचित करता है।
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव सिंगापुर में 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,070.90 डॉलर प्रति औंस रहा। लंदन में इसका भाव शुरूआती सौदों में 1,068.20 डॉलर प्रति औंस रहा। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश: 25,650 रुपए तथा 25,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।