PhonePe, Google Pay, Paytm यूजर्स के लिए जरूरी खबर, ट्रांजैक्शन फेल पर करें ये काम

Edited By Updated: 12 Jun, 2025 12:34 PM

important news for phonepe google pay paytm users

देश में UPI ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है लेकिन बढ़ती ट्रैफिक के कारण खासतौर पर शाम के समय पेमेंट फेल या पेंडिंग होने की समस्या आम हो गई है। कई बार अकाउंट से पैसे कट जाते हैं लेकिन रिसीवर तक नहीं पहुंचते। ऐसे...

बिजनेस डेस्कः देश में UPI ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है लेकिन बढ़ती ट्रैफिक के कारण खासतौर पर शाम के समय पेमेंट फेल या पेंडिंग होने की समस्या आम हो गई है। कई बार अकाउंट से पैसे कट जाते हैं लेकिन रिसीवर तक नहीं पहुंचते। ऐसे मामलों में घबराने की ज़रूरत नहीं है– पैसा आमतौर पर वापस आ जाता है, बस आपको सही प्रोसेस फॉलो करनी होती है।

अगर पेमेंट अटक जाए तो क्या करें?

पहले रिसीवर से कन्फर्म करें

क्या वाकई पेमेंट नहीं पहुंचा? कई बार सिर्फ नेटवर्क डिले होता है।

60 सेकेंड इंतजार करें

ज्यादातर पेंडिंग ट्रांजैक्शन 1 मिनट के अंदर फेल हो जाते हैं और पैसा वापस आ जाता है।

UPI ऐप में शिकायत दर्ज करें:

  • ऐप खोलें → ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर जाएं
  • संबंधित ट्रांजैक्शन चुनें
  • “Raise Dispute” या “Report an Issue” पर क्लिक करें
  • रॉन्ग ट्रांसफर, अमाउंट, समय आदि की जानकारी भरें

बैंक या NPCI से कैसे करें शिकायत?

बैंक से संपर्क करें:

बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र या ब्रांच में जाकर ट्रांजैक्शन की जानकारी दें। कई बैंक लिखित शिकायत मांगते हैं।

NPCI में शिकायत करें:

  • NPCI की वेबसाइट पर जाएं
  • “Dispute Redressal” सेक्शन में जाकर ट्रांजैक्शन डिटेल दर्ज करें
  • सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

🏛️ RBI में अंतिम शिकायत कैसे करें?

अगर NPCI से भी समाधान न मिले, तो 30 दिन बाद आप RBI की ‘Complaint Management System (CMS)’ वेबसाइट के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

🔁 ध्यान रखें:

  • 90% मामलों में पैसा 1-3 दिनों के भीतर खुद-ब-खुद वापस आ जाता है
  • UPI ट्रांजैक्शन सुरक्षित होते हैं, बस प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करें 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!