Edited By Pardeep,Updated: 05 Mar, 2026 12:47 AM

अमेरिका के अलास्का राज्य में सुबह 8:54 बजे (स्थानीय समय AKST) 6.4 तीव्रता का तेज भूकंप आया। यह भूकंप डेनाली फॉल्ट लाइन पर आया, जो पिछले 48 घंटों से सक्रिय बताई जा रही है।
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के अलास्का राज्य में सुबह 8:54 बजे (स्थानीय समय AKST) 6.4 तीव्रता का तेज भूकंप आया। यह भूकंप डेनाली फॉल्ट लाइन पर आया, जो पिछले 48 घंटों से सक्रिय बताई जा रही है।
पिछले 48 घंटों में 12 झटके
जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों में इस क्षेत्र में कुल 12 अन्य भूकंप दर्ज किए गए हैं। इनमें 6.4 तीव्रता का यह भूकंप अब तक का सबसे शक्तिशाली झटका रहा है। इससे पहले आए झटकों की तीव्रता इससे कम थी।
कहां आया भूकंप?
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अलास्का के अट्टू स्टेशन से 224 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में था। इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
आबादी वाले इलाकों पर असर नहीं
USGS के अनुसार, यह भूकंप किसी भी बड़े आबादी वाले इलाके के पास नहीं आया। फिलहाल किसी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।
सुनामी का खतरा नहीं
अधिकारियों ने साफ किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। फिर भी स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। डेनाली फॉल्ट लाइन अलास्का की प्रमुख भूगर्भीय दरारों में से एक है और यहां समय-समय पर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र में आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद के झटके) आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।