आम के उत्पादन में भारत बना नंबर 1, यूपी बना सबसे बड़ा उत्पादक राज्य, जानिए पूरी राज्यवार लिस्ट

Edited By Updated: 10 Jul, 2025 01:50 PM

india became no 1 in mango production up became largest producer state

आम को यूं ही "फलों का राजा" नहीं कहा जाता — इसका स्वाद, खुशबू और विविधता भारत की मिट्टी से गहराई से जुड़ी है। भारत न केवल आम का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश भी है। वैश्विक आम उत्पादन का लगभग 45% अकेले भारत में होता है।

बिजनेस डेस्कः आम को यूं ही "फलों का राजा" नहीं कहा जाता — इसका स्वाद, खुशबू और विविधता भारत की मिट्टी से गहराई से जुड़ी है। भारत न केवल आम का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश भी है। वैश्विक आम उत्पादन का लगभग 45% अकेले भारत में होता है।

हर साल भारत में करीब 2.5 करोड़ टन आम का उत्पादन होता है, जबकि दूसरे नंबर पर आने वाला देश इंडोनेशिया महज 36 लाख टन आम पैदा करता है। इसके बाद चीन (33 लाख टन), थाईलैंड, मेक्सिको और पाकिस्तान का नंबर आता है।

उत्तर प्रदेश बना आम उत्पादन का सिरमौर

नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (NHB) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत में उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में सबसे आगे है। राज्य में हर साल लगभग 60 लाख टन आम का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 25% से अधिक है।

यूपी के दशहरी (लखनऊ), लंगड़ा (वाराणसी), गवर्जीत (गोरखपुर), आम्रपाली (बस्ती) और रटोल (मेरठ-बागपत) जैसे किस्में देशभर में मशहूर हैं।

राज्यवार उत्पादन (सालाना अनुमानित):

  • उत्तर प्रदेश – 60 लाख टन
  • आंध्र प्रदेश – 50 लाख टन
  • बिहार – 15.8 लाख टन
  • कर्नाटक – 14.5 लाख टन
  • गुजरात – 11.15 लाख टन
  • मध्य प्रदेश – 9.65 लाख टन
  • तमिलनाडु – 9.5 लाख टन
  • तेलंगाना – 9.4 लाख टन
  • ओडिशा – 8.9 लाख टन
  • पश्चिम बंगाल – 8.8 लाख टन

राज्यवार खास किस्में भी लोकप्रिय

  • आंध्र प्रदेश में बंगनपल्ली, तोतापरी, नीलम और सुवर्णरेखा आम की प्रमुख किस्में हैं।
  • बिहार में बंबई, मालदा, लंगड़ा, चौसा, गुलाबखस, जर्दालु और आम्रपाली विशेष पसंद किए जाते हैं।
  • गुजरात का केसर आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहचान बना चुका है।
     

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!