भारत के स्टार्टअप्स ने किया कमाल, 1.59 लाख स्टार्टअप्स और 110 यूनिकॉर्न के साथ रचा नया इतिहास

Edited By Updated: 16 Jan, 2025 03:41 PM

indian startups created new history with 1 59 lakh startups and 110 unicorns

पिछले एक दशक में भारत के स्टार्टअप क्षेत्र ने जबरदस्त बदलाव और प्रगति देखी है। स्टार्टअप इंडिया पहल, ऐंजल टैक्स हटाने और रिवर्स फ्लिपिंग नियमों को सरल बनाने जैसे सुधारों ने इस क्षेत्र को तेजी से उभरने में मदद की है। आज, भारत 1.59 लाख...

बिजनेस डेस्कः पिछले एक दशक में भारत के स्टार्टअप क्षेत्र ने जबरदस्त बदलाव और प्रगति देखी है। स्टार्टअप इंडिया पहल, ऐंजल टैक्स हटाने और रिवर्स फ्लिपिंग नियमों को सरल बनाने जैसे सुधारों ने इस क्षेत्र को तेजी से उभरने में मदद की है। आज, भारत 1.59 लाख डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स और 110 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया में स्टार्टअप्स के लिए तीसरे सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभरा है।

स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को हुई थी। इसके बाद नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। 2016 में फंड्स ऑफ फंड के तहत 10,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया और अटल इनोवेशन मिशन शुरू किया गया। 2024 में ऐंजल टैक्स हटाने और रिवर्स फ्लिपिंग नियमों में ढील ने इस क्षेत्र में और मजबूती लाई।

महिला उद्यमिता और रोजगार पर जोर

31 अक्टूबर 2024 तक, मान्यता प्राप्त 73,151 स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक है, जो महिला उद्यमिता के उदय को दर्शाता है। इसके साथ ही, 2016 से अब तक स्टार्टअप्स ने 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित की हैं।

वित्तीय उपलब्धियां

2016 से 2024 के बीच भारतीय स्टार्टअप्स ने 155 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस दौरान ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए ओएनडीसी की शुरुआत और राष्ट्रीय डीप टेक स्टार्टअप नीति का मसौदा पेश किया गया।

भविष्य की ओर दृष्टि

भारत में अब 36 में से 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी स्टार्टअप नीतियां हैं। 2028 तक अटल इनोवेशन मिशन को 2,750 करोड़ रुपए के बजट के साथ जारी रखा जाएगा। यह स्पष्ट है कि स्टार्टअप इंडिया पहल ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पहचान दिलाई है और आने वाले समय में यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक बदलाव का नेतृत्व करेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!