Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Jan, 2026 06:02 PM

भारतीय महिलाओं की बचत और आस्था की ताकत ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास करीब 34,600 टन सोना है, जो अमरीका, जर्मनी, फ्रांस, चीन जैसे 15 बड़े देशों के कुल सरकारी स्वर्ण भंडार से भी कहीं ज्यादा...
बिजनेस डेस्कः भारतीय महिलाओं की बचत और आस्था की ताकत ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास करीब 34,600 टन सोना है, जो अमरीका, जर्मनी, फ्रांस, चीन जैसे 11 बड़े देशों के कुल सरकारी स्वर्ण भंडार से भी कहीं ज्यादा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि सुरक्षा, परंपरा और आर्थिक मजबूती का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह, त्यौहार और संकट के समय भारतीय महिलाएं सोने को सबसे भरोसेमंद निवेश मानती हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि जहां भारत सरकार के पास करीब 880 टन सोना है, वहीं देश की महिलाओं के पास मौजूद सोना कई महाशक्तियों को भी पीछे छोड़ देता है। अगर भारतीय महिलाओं का सोना भी मिला लिया जाए तो भारत में 35,480 टन सोने का भंडार है। आर्थिक जानकारों का कहना है कि सोने की बढ़ती कीमतों के बीच यह भंडार भारतीय परिवारों के लिए एक मजबूत वित्तीय ढाल साबित हो रहा है।
अमरीका के पास सबसे बड़ा सोने का भंडार
अमरीका के पास दुनिया का सबसे बड़ा सोना का भंडार है लगभग 8,133 टन, जो किसी एक देश के पास मौजूद बाकी देशों से कहीं अधिक है। यूरोपीय देशों (जर्मनी, इटली, फ्रांस) के पास भी भारी सोना भंडार है। भारत मध्य की रैंकिंग में है परन्तु दुनियाभर में शीर्ष 11 देशों में शामिल है।
आंकड़ों पर एक नजर
भारतीय महिलाओं के पास टॉप 11 देशों से भी ज्यादा सोना है।
| सोने का भंडार |
(टन में) |
| भारतीय महिलाएं |
34,600 टन |
| अमरीका |
8,133 टन |
| जर्मनी |
3,350 टन |
| इटली |
2,452 टन |
| फ्रांस |
2,437 टन |
| रूस |
2,330 टन |
| चीन |
2,304 टन |
| स्विट्ज़रलैंड |
1,040 टन |
| जापान |
846 टन |
| भारत (सरकारी रिज़र्व) |
880 टन |
| नीदरलैंड |
612 टन |
| पोलैंड |
543 टन |