निवेशकों का ‘2019 में मोदी की जीत’ पर दाव: यू.बी.एस.

Edited By Updated: 16 May, 2018 05:04 AM

investors modis victory in 2019 ubs

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यू.बी.एस. का कहना है कि वैश्विक निवेशक पहले ही ‘2019 में मोदी’ पर दाव लगा चुके हैं और सरकार अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने के लिए विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहनों पर विचार कर सकती है। यू.बी.एस....

नई दिल्ली: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यू.बी.एस. का कहना है कि वैश्विक निवेशक पहले ही ‘2019 में मोदी’ पर दाव लगा चुके हैं और सरकार अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने के लिए विभिन्न वित्तीय प्रोत्साहनों पर विचार कर सकती है।

यू.बी.एस. सिक्योरिटीज के लिए यह रिपोर्ट अनुसंधान प्रमुख गौतम छायोछारिया व विश्लेषक संजना दादावाला ने लिखी है। इसके अनुसार निवेशकों व बाजार भागीदारों के साथ हमारी चर्चा से यही संकेत मिलता है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर पहले ही दाव लगा लिया गया है। इसमें आगे कहा गया है कि अगले साल आम चुनावों से पहले सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मदद के लिए विभिन्न प्रोत्साहन विकल्पों पर विचार कर सकती है। 

यह रिपोर्ट पिछले सप्ताह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले आई। इसमें कहा गया है कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, किसानों को कीमत में कमी का भुगतान (मध्य प्रदेश), किसानों का आय समर्थन (तेलंगाना) जैसे कदमों पर विचार किया जा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!