TRAI रिपोर्ट में खुलासाः Jio और Vodafone Idea को भारी नुकसान, फायदे में रही Airtel-BSNL

Edited By Updated: 23 Dec, 2024 04:20 PM

jio and vodafone idea suffer huge losses airtel bsnl remain in profit

TRAI की अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट में भारतीय टेलीकॉम बाजार में बड़े बदलाव सामने आए हैं। Airtel और BSNL ने नए यूजर्स जोड़कर अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि Jio और Vodafone Idea को भारी नुकसान हुआ है। जुलाई 2024 में मोबाइल प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी के...

बिजनेस डेस्कः TRAI की अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट में भारतीय टेलीकॉम बाजार में बड़े बदलाव सामने आए हैं। Airtel और BSNL ने नए यूजर्स जोड़कर अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि Jio और Vodafone Idea को भारी नुकसान हुआ है। जुलाई 2024 में मोबाइल प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स में गिरावट दर्ज की गई लेकिन Airtel ने रिकवरी करते हुए अपने यूजरबेस में सबसे ज्यादा इजाफा किया। दूसरी ओर, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

Airtel के बढ़े यूजर्स

TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel ने सबसे अधिक 19.28 लाख नए यूजर्स जोड़े। सितंबर में 14.35 लाख यूजर्स गंवाने के बाद, कंपनी रिकवरी मोड में आ गई है। Airtel का मार्केट शेयर अब बढ़कर 33.5% हो गया है। बेहतरीन कनेक्टिविटी और हाई ARPU (एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर) के कारण Airtel का यूजरबेस बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन 5 कारणों से आई तेजी

Jio को सबसे ज्यादा नुकसान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने अक्टूबर में 37.60 लाख यूजर्स गंवाए, जो कि इस रिपोर्ट में सबसे अधिक नुकसान है। सितंबर में भी Jio के 79.70 लाख यूजर्स कम हुए थे। कंपनी का मार्केट शेयर अब घटकर 39.9% रह गया है।

Vodafone Idea का गिरता यूजरबेस

Vodafone Idea के यूजर्स में भी गिरावट जारी है। अक्टूबर में कंपनी ने 19.77 लाख यूजर्स गंवाए, जबकि सितंबर में 15.5 लाख यूजर्स कम हुए थे। Vi का मार्केट शेयर अब 18.30% रह गया है।

यह भी पढ़ें: विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में 'कभी हां, कभी ना' की रणनीति, अक्टूबर-नवंबर में की भारी बिकवाली

BSNL ने बनाए नए यूजर्स

पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अक्टूबर में लगभग 5 लाख नए यूजर्स जोड़े। सितंबर में भी BSNL ने 8.5 लाख नए यूजर्स जोड़े थे। BSNL का यूजरबेस अब 10 करोड़ के करीब पहुंच गया है। सरकारी कंपनियों (BSNL और MTNL) का कुल मार्केट शेयर बढ़कर 8.22% हो गया है।

कुल मार्केट शेयर का विभाजन

तीनों प्राइवेट कंपनियों (Jio, Airtel, Vodafone Idea) का कुल मार्केट शेयर 91.78% है, जबकि सरकारी कंपनियों का 8.22%।

TRAI की रिपोर्ट बताती है कि जुलाई 2024 में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल प्लान महंगे किए जाने से यूजर्स की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि, Airtel और BSNL ने अपने नेटवर्क में सुधार और सेवाओं के माध्यम से नए यूजर्स जोड़े हैं। दूसरी ओर Jio और Vodafone Idea को अपने यूजरबेस घटने का नुकसान झेलना पड़ा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!