नए नोटों पर छप चुकी हैं कई ऐतिहासिक तस्वीरें, पढ़ें इनका खास महत्व

Edited By Supreet Kaur,Updated: 03 Aug, 2019 01:59 PM

many historical photos have been printed on new notes

नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक बाजार में कई नए नोट उतार चुका है। 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए हैं। इस नए नोटों पर कई ऐतिहासिक धरोहरें दर्ज हैं। जानिए इन नए नोटों में कौन सी ऐतिहासिक जगहें दर्ज हैं और इनका क्या...

बिजनेस डेस्कः नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक बाजार में कई नए नोट उतार चुका है। 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए हैं। इस नए नोटों पर कई ऐतिहासिक धरोहरें दर्ज हैं। जानिए इन नए नोटों में कौन सी ऐतिहासिक जगहें दर्ज हैं और इनका क्या महत्व है।
PunjabKesari
2000 रुपए का नोट
सबसे पहले बात करते हैं 2000 रुपए के नोट की। नोट पर छपी मंगलयान की तस्वीर हमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक उपलब्धि की याद दिलाती है। बता दें कि 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुंचने के साथ ही हम सोवियत रूस, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की गणना में आ गए। पहली ही बार भारत ने मंगलयान का सफल प्रक्षेपण किया था।
PunjabKesari
500 रुपए का नया नोट

500 रुपए के नए नोट पर लाल किले की तस्वीर अंकित है। लाल किले की तस्वीर पहले भी नोटों पर दर्ज की जा चुकी है। इसका निर्माण पांचवें मुगल शासक शाहजहां ने कराया था। साल 2007 में यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड आफ हेरिटेज भी घोषित किया था।
PunjabKesari
200 रुपए के नए नोट
200 रुपए के नोट पर दर्ज बौद्ध काल का स्मारक शानदार और भव्य प्रतीत होता है। ये मध्यप्रदेश राज्य के रायसेन जिले के गांव सांची में स्थ‍ित है। इस गांव में बौद्ध काल के दूसरे स्मारक भी हैं।
PunjabKesari
100 रुपए का नोट

नीले और जामुनी रंग के 100 रुपए के नोट में रानी की वाव की तस्वीर छपी है। रानी की वाव गुजरात के पाटन गांव में है। ये बावड़ी सरस्वती नदी के किनारे पर स्थित है। रानी की वाव का निर्माण 11वीं शताब्दी में किया गया था। रानी की वाव यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। इस बावड़ी को सोलंकी वंश की रानी उदयामती ने अपने पति भीमदेव की याद में बनाया था। बावड़ी के नीचे एक छोटा द्वार है, जिसके भीतर 30 किलोमीटर की एक सुरंग भी है, लेकिन फ़िलहाल इस सुरंग को मिटटी और पत्‍थरों से ढक दिया गया है।
PunjabKesari
50 रुपए का नोट
हल्के हरे रंग के 50 के नोट पर छपा है हंपी का रथ। हंपी का इतिहास सम्राट अशोक के शासन काल का है। हंपी, कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। ये प्राचीन गौरवशाली साम्राज्य विजयनगर का अवशेष है। इसे यूनेस्को ने भारत में स्थित विश्व विरासत का दर्जा दिया है। हंपी में विजयनगर साम्राज्य के तमाम अवशेष मौजूद हैं। हंपी का इतिहास तो वैसे काफी प्राचीन है, लेकिन यहां विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 में हरिहर राय और बुक्का राय ने की थी। दोनों भाई थे। कहा जाता है कि कुछ समय में ही ये संपन्न और धनी राज्य बन गया।
PunjabKesari
20 रुपए का नोट
20 रुपए के नोट का रंग हल्का पीला और हरा है। इस नोट में विश्व धरोहर एलोरा की गुफा की तस्वीर बनी हुई है। एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरगांबाद में स्थित है। ये यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल हैं। यहां कुल 34 गुफाएं हैं, जिनकी लंबाई करीब 30 किलोमीटर है। इन गुफाओं में हिंदू, बौद्ध और जैन मंदिर बने हुए हैं। यहां 12 बौद्ध गुफाएं, 17 हिंदू गुफाएं और 5 जैन गुफाएं हैं। इन गुफाओं को 1000 ईसवी पूर्व में बनाया गया था। इन्हें राष्ट्रकूट वंश के शासकों ने बनवाया था। महाराष्ट्र का प्रमुख कैलाश मंदिर भी इन्हीं गुफाओं में बना हुआ है।
PunjabKesari
10 रुपए का नोट
10 रुपए के नोट पर यूनेस्को की हेरिटेज में शामिल कोणार्क का सूर्य मंदिर छपा हुआ है। भारत के उड़ीसा में स्थ‍ित इस सूर्य मंदिर की विशेषता को जानने के लिए पूरी दुनिया से पर्यटक यहां आते हैं। कहते हैं इस मंदिर का निर्माण भगवान कृष्ण के बेटे सांब ने कराया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!