हरे निसान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 323 चढ़कर 81,425 पर, निफ्टी 24,973 के लेवल पर

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 03:34 PM

market closed on green mark bse up by 323 to 81 425 nifty at 24 973 level

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (10 सितंबर) को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 323 चढ़कर 81,425 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी रही, ये 24,973 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 25,000 के पार पहुंच गया था।

मुंबईः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (10 सितंबर) को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 323 चढ़कर 81,425 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 104 अंक की तेजी रही, ये 24,973 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 25,000 के पार पहुंच गया था।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर्स चढ़े हैं। महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट है। NSE का IT इंडेक्स 2.01% चढ़ा है। इसके अलावा बैंकिंग, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में भी 1% तक की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.66% चढ़कर 43,748 पर और कोरिया का कोस्पी 1.57% चढ़कर 3,311 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.19% ऊपर 26,246 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% ऊपर 3,813 पर कारोबार कर रहा है।
  • 9 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.43% ऊपर 45,711 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.37% और S&P 500 में 0.27% की तेजी रही।

कल 314 अंक चढ़ा था बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 9 सितंबर को सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 95 अंक की बढ़त रही, ये 24,869 के स्तर पर बंद हुआ।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!