RBI की पॉलिसी के बाद बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 243 अंक गिरा, Nifty भी 80 अंक टूटा

Edited By Updated: 06 Dec, 2024 10:23 AM

market fell after rbi s policy bse fell by 243 points

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 6 दिसंबर को RBI की पॉलिसी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 243 अंक की गिरावट के साथ 81,522 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 80 अंक गिरा है, यह 24,628के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 6 दिसंबर को RBI की पॉलिसी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 243 अंक की गिरावट के साथ 81,522 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 80 अंक गिरा है, यह 24,628के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी और 13 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों ने ₹8,539.91 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.90% और कोरिया के कोस्पी में 0.52% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.04% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5 दिसंबर को ₹8,539.91 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,303.64 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 5 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.55% गिरकर 44,765 पर बंद हुआ। S&P 500 0.19% गिरकर 6,075 पर और नैस्डैक 0.17% की गिरावट के साथ 19,700 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 5 दिसंबर को सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 80,467 से 1,298 अंक संभला था। दिनभर के कारोबार के बाद यह 809 अंक की तेजी के साथ 81,765 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24,295 से 413 अंक संभला था। यह 240 अंक की तेजी के साथ 24,708 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा IT सेक्टर 1.95% की तेजी के साथ बंद हुआ था। जबकि PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!