टॉप अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव: मस्क-बेजोस-जुकरबर्ग फिसले, जानें Ambani-Adani का हाल

Edited By Updated: 11 Oct, 2025 11:41 AM

musk bezos and zuckerberg slip find out about ambani and adani s position

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी सामान पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई। इस गिरावट का असर दुनिया भर के अरबपतियों की संपत्ति पर पड़ा और दुनिया के टॉप 25 अमीरों में से...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी सामान पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई। इस गिरावट का असर दुनिया भर के अरबपतियों की संपत्ति पर पड़ा और दुनिया के टॉप 25 अमीरों में से 23 की नेटवर्थ में कमी दर्ज की गई।

हालांकि, इस उथल-पुथल के बीच भारत के दो अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ में बढ़ोतरी दर्ज हुई। भारतीय शेयर बाजार ने भी मजबूती दिखाई, जहां बीएसई सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर बंद हुआ।

अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट

सबसे बड़ी गिरावट एलन मस्क की संपत्ति में दर्ज की गई। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क की नेटवर्थ $15.8 अरब घटकर $437 अरब रह गई। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में सिर्फ $4.36 अरब की बढ़त हुई है।

  • जेफ बेजोस की संपत्ति में $10.2 अरब की कमी
  • मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ $9.67 अरब घटी
  • जेंसन हुआंग (NVIDIA) की संपत्ति में $8.07 अरब की गिरावट
  • माइकल डेल को $5.92 अरब का नुकसान
  • लैरी एलिसन, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और स्टीव बालमर को भी अरबों डॉलर का झटका लगा

अंबानी-अडानी की नेटवर्थ

जबकि बाकी अरबपतियों की दौलत घटी, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की नेटवर्थ $37.9 करोड़ बढ़कर $97.5 अरब पर पहुंच गई। दूसरी ओर, गौतम अडानी की संपत्ति $63 करोड़ बढ़कर $88.8 अरब हो गई। इस साल अब तक अंबानी की नेटवर्थ में $6.85 अरब, जबकि अडानी की संपत्ति में $10.1 अरब की बढ़ोतरी हुई है। अंबानी फिलहाल दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति, और अडानी 20वें स्थान पर हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!