पेट्रोल और डीजल में लगी आग थम नहीं रही

Edited By Updated: 24 Oct, 2021 09:52 AM

petrol and diesel fire is not stopping

अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के कारण रविवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई। आज की बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली मेंं

नई दिल्लीः अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के कारण रविवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई। आज की बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 107.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.32 रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को इन दोनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई थी। 

आज की बढोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 113.46 रुपए और डीजल 104.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 116.26 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 105.64 रुपए प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 111.24 रुपए और डीजल 102.93 रुपए प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 111.34 रुपए और डीजल 102.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। रांची में पेट्रोल के साथ ही डीजल भी शतक लगा चुका है। अब दोनों की कीमतों में मात्र 26 पैसे का अंतर रह गया है। 

पेट्रोल 101.89 रुपए और डीजल 101.63 रूपए प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 104.76 रुपए और डीजल 96.47 रुपए प्रति लीटर पर है। अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर चुकी है और डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। इस महीने में अब तक 24 दिनों में से 19 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुई है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 5.95 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6.55 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। सप्ताहांत पर कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही। ब्रेंट क्रूड 0.92 डॉलर की बढ़त के साथ 85.53 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.09 डॉलर चढ़कर 82.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पिछले सप्ताह भी इन दोनों में करीब तीन फीसदी की तेजी देखी गई थी। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 107.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!