ईरान-इजरायल तनाव से पाकिस्तान बेहाल! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, बलूचिस्तान में 70% पंप बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Jun, 2025 04:01 PM

petrol and diesel prices increased 70 pumps closed in balochistan

ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष का असर अब उसके पड़ोसी देशों पर भी दिखने लगा है। पाकिस्तान इस तनाव से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक बनकर उभरा है, जहां ईंधन संकट गहराता जा रहा है। तेल की आपूर्ति बाधित होने से बलूचिस्तान प्रांत में हालात बिगड़...

बिजनेस डेस्कः ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष का असर अब उसके पड़ोसी देशों पर भी दिखने लगा है। पाकिस्तान इस तनाव से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक बनकर उभरा है, जहां ईंधन संकट गहराता जा रहा है। तेल की आपूर्ति बाधित होने से बलूचिस्तान प्रांत में हालात बिगड़ गए हैं और करीब 60 से 70 फीसदी पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

  • पेट्रोल 4.80 रुपए प्रति लीटर महंगा होकर अब 258.43 रुपए हो गया है।
  • डीजल 7.95 रुपए प्रति लीटर बढ़कर अब 262.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

यह वृद्धि डॉन न्यूज की रिपोर्ट पर आधारित है, जो कहती है कि बढ़ती वैश्विक अस्थिरता और सीमित आपूर्ति इसका प्रमुख कारण है।

बलूचिस्तान में गंभीर स्थिति

बलूचिस्तान के सीमावर्ती जिले— जैसे तुरबत, ग्वादर, पंजगुर, चगाई और वाशुक — सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ये इलाके पारंपरिक रूप से ईरान से होने वाली ईंधन और खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर निर्भर हैं।

  • ईरान-पाक बॉर्डर से आने वाला तस्करी का तेल पूरी तरह रुक चुका है।
  • जिला प्रशासन ने पहले ही ईरानी ईंधन बेचने वाले पंपों को बंद कर दिया था।
  • क्वेटा और कराची के बीच सप्लाई पर भी असर पड़ा है क्योंकि सुरक्षा कारणों से सड़क मार्ग बाधित है।

भोजन और जरूरत की वस्तुओं की किल्लत

सिर्फ ईंधन ही नहीं, बलूचिस्तान में अब खाद्य सामग्री की भी भारी किल्लत है। ईरान से आने वाले अनाज और रोजमर्रा की वस्तुएं बॉर्डर बंद होने के कारण अटक गई हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!