पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानिए कहां है देश में सबसे महंगा तेल

Edited By Updated: 22 Oct, 2021 10:38 AM

petrol and diesel prices rise again know where is the most expensive

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 22 अक्टूबर के लिए पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर पेट्रोल

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। घरेलू तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 22 अक्टूबर के लिए पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वही, डीजल भी 35 पैसे महंगा हुआ है। इस सप्ताह बुधवार से ही दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में ऑटो फ्यूल के रेट में लगातार इजाफा हो रहा है।

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) (डीजल रुपए/लीटर)
दिल्ली 106.89 95.62
मुंबई 112.78 103.68
चेन्नई 103.92 99.92
कोलकाता 107.44 98.78
चंडीगढ़ 102.88 95.33
बेंगलुरु 110.61 101.49
लखनऊ 103.86 96.07

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 106.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 95.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल के दाम में 34 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 112.78 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, डीजल के दाम में भी 37 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 103.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 115.54 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 104.89 रुपए प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 110.44 रुपए और डीजल 102.21 रुपए प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 110.61 रुपए और डीजल 101.49 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस महीने में अब तक 22 दिनों में से 17 दिनों में इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुई है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 5.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5.85 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। गुरूवार को अमेरिकी बाजार में कुछ नरमी देखी गई लेकिन कच्चा तेल अभी भी रिकाडर् स्तर पर है। ब्रेंट क्रूड नरम पड़कर 84.61 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 82.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पिछले सप्ताह भी इन दोनों में करीब तीन फीसदी की तेजी देखी गई थी। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 106.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.62 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!