Currency News: 100-500 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट, RBI ने किया ऐलान!

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 03:42 PM

rbi announces major on 100 and 500 rupee notes

भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 100 और 500 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Reserve Bank of India ने इन दोनों करेंसी नोटों की सुरक्षा को और मजबूत करने का फैसला किया है। जल्द ही बाजार में नए सिक्योरिटी फीचर्स के साथ अपडेटेड नोट...

बिजनेस डेस्कः भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 100 और 500 रुपए के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Reserve Bank of India ने इन दोनों करेंसी नोटों की सुरक्षा को और मजबूत करने का फैसला किया है। जल्द ही बाजार में नए सिक्योरिटी फीचर्स के साथ अपडेटेड नोट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, सबसे राहत की बात यह है कि पुराने 100 और 500 रुपए के नोट फिलहाल पूरी तरह वैध रहेंगे और उन्हें बंद करने का कोई ऐलान नहीं किया गया है।

क्यों किया जा रहा है बदलाव

आरबीआई का मानना है कि डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे व्यापार और रोजमर्रा के लेनदेन में नकद का इस्तेमाल अभी भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में नकली नोटों पर रोक लगाने और नोटों की लाइफ बढ़ाने के लिए सुरक्षा फीचर्स को अपग्रेड करना जरूरी हो गया है। दुनिया के कई केंद्रीय बैंक भी अपनी करेंसी को समय-समय पर बेहतर बना रहे हैं।

100 रुपए के नोट में क्या नया

100 रुपए के नोट में कोई बड़ा डिजाइन बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसकी स्याही, प्रिंट क्वालिटी और कंट्रास्ट को बेहतर बनाया गया है। वॉटरमार्क और सुरक्षा धागे को और स्पष्ट किया गया है, जिससे असली और नकली नोट की पहचान आसान होगी। नोट की मजबूती भी बढ़ाई गई है ताकि ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी जल्दी खराब न हो। नया नोट दिखने में लगभग पहले जैसा ही रहेगा लेकिन बारीकियां और टच फीचर्स ज्यादा स्पष्ट होंगे।

500 रुपए के नोट में क्या बदलाव

500 रुपए के नोट की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है क्योंकि इसकी वैल्यू ज्यादा होने के कारण नकली नोट बनाने वालों का फोकस इसी पर रहता है। माइक्रो-प्रिंटिंग, रंगों की एकरूपता और डिजाइन एलिमेंट्स को बेहतर बनाया गया है। हालांकि, नोट का मूल ढांचा पहले जैसा ही रहेगा ताकि लोगों को पहचान में दिक्कत न हो।

पुराने नोटों का क्या होगा

आरबीआई ने साफ किया है कि पुराने 100 और 500 रुपए के नोट चलन में बने रहेंगे। एटीएम और कैश मशीनें नए और पुराने दोनों तरह के नोट स्वीकार करेंगी। इस बदलाव का मकसद सिर्फ सुरक्षा और गुणवत्ता को बेहतर बनाना है, न कि मौजूदा नोटों को बंद करना।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!