RBI ने बताया कैसी रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, महंगाई अनुमान में बदलाव

Edited By Updated: 06 Jun, 2025 11:44 AM

rbi told what will be india s gdp growth change in inflation forecast

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 जून को मौद्रिक नीति की समीक्षा में दो बड़े फैसले किए। पहली घोषणा में आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा। वहीं दूसरी और ज्यादा अहम घोषणा में आरबीआई ने नीतिगत रेपो रेट...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 जून को मौद्रिक नीति की समीक्षा में दो बड़े फैसले किए। पहली घोषणा में आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा। वहीं दूसरी और ज्यादा अहम घोषणा में आरबीआई ने नीतिगत रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट यानी 0.50% की कटौती कर दी, जो बाजार की उम्मीदों से कहीं अधिक रही। इस फैसले को देश की आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

वित्त वर्ष 2025-26 के हर तिमाही के लिए भी RBI ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान दिए हैं। पहली तिमाही (Q1) में 6.5%, दूसरी तिमाही (Q2) में 6.7%, तीसरी तिमाही (Q3) में 6.6% और चौथी तिमाही (Q4) में 6.3% की वृद्धि दर रहने की उम्मीद जताई गई है यानी पूरे साल में आर्थिक विकास की गति स्थिर और संतुलित रहने की संभावना है।

तिमाही अनुसार महंगाई अनुमान में बदलाव

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 की हर तिमाही के लिए भी महंगाई के नए अनुमान पेश किए हैं-

पहली तिमाही (Q1 FY26): पहले अनुमान था कि महंगाई 3.6% रहेगी, अब इसे घटाकर 2.9% कर दिया गया है।
दूसरी तिमाही (Q2 FY26): पहले 3.9% का अनुमान था, अब यह 3.4% हो गया है।
तीसरी तिमाही (Q3 FY26): पहले 3.8% का अनुमान था, अब थोड़ा बढ़ाकर 3.9% कर दिया गया है।
चौथी तिमाही (Q4 FY26): इस तिमाही के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह पहले की तरह 4.4% ही रहेगा।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!