iPhone Export में भारत की बड़ी छलांग, केवल 5 महीने में 13.2 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 03:12 PM

record iphone exports from india figure reaches 13 2 billion

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लिए भारत एक्सपोर्ट का एक बड़ा हब बनकर उभरा है। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में भारत से $13.2 अरब के iPhone एक्सपोर्ट किए गए। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले लगभग 47% अधिक है।

नई दिल्ली: तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple ने चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में भारत से $13.2 अरब के iPhone एक्सपोर्ट किए। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले लगभग 47% अधिक है।

अप्रैल से अगस्त के बीच देश के कुल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में iPhone की हिस्सेदारी करीब आधी रही जबकि स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में इसका 82% योगदान रहा।

5 महीनों में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट $15.96 अरब पहुंचा

एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-अगस्त के दौरान देश से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर करीब 36% बढ़कर $15.96 अरब पहुंच गया। इस बढ़ोतरी में लगभग 98% योगदान iPhone एक्सपोर्ट का रहा।

इस अवधि में देश का कुल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 34% बढ़कर $26.66 अरब पहुंच गया। बाजार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, Apple के अलावा, Samsung और Dixon जैसे मैन्युफैक्चरर्स ने भी स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में योगदान दिया।

स्मार्टफोन बना भारत का प्रमुख एक्सपोर्ट आइटम

एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन अब भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट आइटम में शामिल हो गया है। अप्रैल-अगस्त की पांच महीने की अवधि में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट का आंकड़ा ऑटोमोटिव डीजल के एक्सपोर्ट से करीब 21% अधिक रहा।

इस अवधि में ऑटोमोटिव डीजल भारत से एक्सपोर्ट होने वाली प्रमुख वस्तुओं में दूसरे स्थान पर रहा, जिसका एक्सपोर्ट करीब $13.2 अरब बताया गया है।

एक एनालिस्ट के मुताबिक, Apple की अगुवाई में FY27 के शुरुआती पांच महीनों में भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट $15.96 अरब पहुंच गया, जो FY24 में दर्ज पूरे साल के $15.8 अरब के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट से भी अधिक है।

भारत पर बड़ा दांव

Apple ने पिछले वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में भारत से $9 बिलियन के iPhone एक्सपोर्ट किए थे। कंपनी ने इस महीने मॉडल की बिक्री शुरू होने के पहले दिन से ही चीनी मॉडल्स के साथ-साथ भारत में बने iPhone 18 Pro और Pro Max वेरिएंट्स की ग्लोबल बिक्री शुरू कर दी। पहले, भारत में बने iPhone के ग्लोबल मार्केट में पहुंचने में कुछ दिनों से लेकर महीनों तक का समय लगता था।

अब भारत में बिकने वाले ज्यादातर iPhone यहीं बनते हैं। कंपनी ने 2017 में iPhone SE के साथ भारत में iPhone की असेंबलिंग शुरू की थी और 2021 में PLI स्कीम के तहत मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई। इसके वेंडर्स की अभी भारत में पांच बड़ी फैक्ट्रियां हैं। इनमें से दो Foxconn चलाती है और तीन Tata Electronics मैनेज करती है।

टॉप एम्प्लॉयर

जानकारों का कहना है कि रोजगार पैदा करने के मामले में iPhone का प्रोडक्शन अब भारत के टॉप पांच मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में शामिल है। कंपनी के वेंडर्स की पांच फैक्ट्रियों में पीक प्रोडक्शन के महीनों में 1,00,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। iPhone के साथ-साथ, Apple के वेंडर्स ने लोकल लेवल पर कंपोनेंट्स बनाना भी शुरू कर दिया है। इनमें एनक्लोजर, PCBA, मैकेनिक्स, हाउसिंग, फ्लेक्स PCBA और कंडक्टिव ग्रेफाइट बटन (जैसे वॉल्यूम और पावर बटन) शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!