LPG ग्राहकों को राहत, ईंधन को लेकर सरकार और ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों का नया बयान

Edited By Updated: 19 May, 2026 05:36 PM

relief amid rising fuel prices stocks of lpg petrol diesel are adequate

देशभर में बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार और ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने साफ कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और नेचुरल गैस की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर सप्लाई...

बिजनेस डेस्कः देशभर में बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार और ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने साफ कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और नेचुरल गैस की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: HDFC Credit Cards में बड़े बदलाव, ग्राहकों के फायदे होंगे कम

हालांकि, लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर सीएनजी की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके बाद अब एलपीजी और PNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट और घरेलू खर्च पर असर पड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

आज ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए और डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपए और डीजल 94.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपए और डीजल 96.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल और LPG महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानें क्या है सच?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी की कीमतों में तेजी आई है। इसका असर भारत के आयात खर्च पर भी पड़ रहा है।

इस बीच ऑयल कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि ईंधन सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। रिपोर्ट के अनुसार, मई के पहले सप्ताह में पेट्रोल की सप्लाई 14.2 प्रतिशत और डीजल की सप्लाई 15.7 प्रतिशत बढ़ाई गई है ताकि बाजार में पर्याप्त स्टॉक बना रहे।

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों के खर्च पर सरकार की सख्ती, खर्चों में कटौती के निर्देश

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!