Rupee vs Dollar: कच्चे तेल में नरमी से रुपए को मिला सहारा, डॉलर के मुकाबले आज इतना हुआ मजबूत

Edited By Updated: 19 Nov, 2025 11:22 AM

rupee gained support from softening crude oil prices

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 88.51 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपए को समर्थन मिला हालांकि वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी...

मुंबईः रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 88.51 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपए को समर्थन मिला हालांकि वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.57 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 88.51 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.60 पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.49 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 46.27 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,626.75 अंक पर और निफ्टी 8.35 अंक या 0.03 प्रतिशत फिसलकर 25,901.70 अंक पर आ गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 728.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!